Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura News/भूपेन्द्र बाबू जात की नहीं जमात की राजनीति करते थे : ई. प्रभाष - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 2, 2025

Madhepura News/भूपेन्द्र बाबू जात की नहीं जमात की राजनीति करते थे : ई. प्रभाष


भूपेन्द्र बाबू जात की नहीं जमात की राजनीति करते थे : ई. प्रभाष

रिपोर्ट :-रामानंद कुमार मधेपुरा


मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखंड के हरिबोला स्थित नया हाट परिसर में महान समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की 122वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी ई. प्रभाष कुमार ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जयंती समारोह की अध्यक्षता युवा राजद नेता बसंत कुमार यादव एवं संचालन कृष्ण कुमार यादव ने किया।वहीं मुख्य अतिथि बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी ई. प्रभाष ने संबोधित करते हुए कहा कहा कि वे बैलगाड़ी से घूम-घूम कर गांव-गांव में समाजवाद की अलख जगाते रहे। भूपेन्द्र बाबू जात की नहीं जमात की राजनीति करते थे। वो समाजवादियों के प्रेरणास्रोत बने रहे हैं और आगे भी बने रहेंगे।स्वर्गीय भूपेंद्र नारायण मंडल एक महान समाजवाद स्वाधीनता आंदोलन के क्रांतिकरी सेनानी महान समाजवादी एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने विधानसभा से राज्यसभा तक समाज के दबे कुचले अगरे पिछड़े की आवाज बनकर समाज के आखरी पायदान पर खड़े लोगों की लड़ाई लड़ते रहे। हर युवाओं को समाज के हर लोगों को स्वर्गीय भूपेंद्र नारायण मंडल को याद कर उनके बताए हुए मार्गो पर चलने की जरूरत और उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने डॉ मनोहर लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ समाजवाद की नारा लगाते हुए समाज के हर वर्गों के लिए कार्य किया। मौके रोता पंचायत मुखिया संजू कुमारी, पूर्व सरपंच नीलम देवी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नीलेश कुमार, मिलन यादव,प्रकाश बादल, अजय प्रकाश,नागेश्वर यादव, श्यामल किशोर यादव, राहुल, कैलाश ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।