Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। स्मृति शेष शिक्षा का अलख जगाने वाले पूरे देश में प्रसिद्ध भूपेंद्र बाबू के जयंती मनाई गई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 1, 2025

मधेपुरा। स्मृति शेष शिक्षा का अलख जगाने वाले पूरे देश में प्रसिद्ध भूपेंद्र बाबू के जयंती मनाई गई


मधेपुरा। स्मृति शेष शिक्षा का अलख जगाने वाले पूरे देश में प्रसिद्ध भूपेंद्र बाबू के जयंती पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आहूत की गई ।
इस कार्यक्रम के मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि भूपेंद्र बाबू कोसी क्षेत्र के लिए शिक्षा के अलग जगाने में एक महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किए भूपेंद्र बाबू का हमेशा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय सोच रहे हैं उन्हीं के नाम पर आज विश्वविद्यालय मधेपुरा में अवस्थित है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इतना संवेदनहीन है कि आज दीक्षांत समारोह को लेकर के कई लाख रुपया खर्च कर रहे हैं लेकिन भूपेंद्र बाबू के जयंती पर विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ और सिर्फ एक छोटा सा कार्यक्रम आउट कर अपना पल्ला झाड़ने में लगे हैं विश्वविद्यालय प्रशासन को यह जवाब देना चाहिए कि भूपेंद्र बाबू की जयंती धूमधाम से क्यों नहीं मनाया गया।जिसके कारण लाखों करोड़ों छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण कर पाते हैं।
इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव एन के निराला एवं प्रवक्ता संजीव कुमार ने भूपेंद्र बाबू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पण कर नमन करने का कार्य किया साथ ही भूपेंद्र बाबू के जीवन चर्या के बारे में अपने छात्र साथी को बताने का कार्य किया।
इस मौके पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल की क्रांतिकारी साथी टीपी कॉलेज अध्यक्ष नीतीश कुमार, बीएनएमभी कॉलेज अध्यक्ष गौरव कुमार ,पार्वती साइंस महाविद्यालय अध्यक्ष सलमान खुर्शीद मधुसूदन कुमार,छोटू डोन,अंकेश कुमार,सौरव कुमार,रोशन कुमार उपस्थित थे।