सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी भरौली गांव वार्ड संख्या-13 में रंगदारी नहीं देने पर दबंग युवकों ने एक वार्ड सदस्य को चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी वार्ड सदस्य को आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। यहां वो इलाजरत है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस कार्रवाई मे जुटी है। जख्मी वार्ड सदस्य की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी भरौली गांव वार्ड नंबर-13 निवासी अरविंद कुमार सिंह के बेटे गौतम कुमार सिंह (36) के रूप में हुई है। घायल भरौली गांव के वार्ड नंबर-13 मे वार्ड सदस्य है।
घटना को लेकर जख्मी वार्ड सदस्य गौतम कुमार सिंह ने बताया कि गांव में ही बीते साल छठ पर्व मे पोखर में छठघाट का सीढ़ी का निर्माण करवाया जा रहा था। उस दौरान ही गांव के ही रतन सिंह और गुलिया सिंह मुझसे रंगदारी के रूप मे बतौर एक लाख रुपए की मांग की।
रुपए नहीं देने पर चाकू से किया हमला
रुपए नहीं देने को लेकर धमकी दिया गया था। अब रंगदारी नहीं दिया तो मनोज सिंह और बृजेश सिंह उर्फ बबलू के कहने पर रतन सिंह और गुलिया सिंह ने मुझे चाकू मारकर जख्मी कर दिया। सदर अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा हैं।
सोनबरसा कचहरी थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जख्मी सहरसा सदर अस्पताल में इलाजरत है। आवेदन के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
