बिहार विकास मोर्चा ने जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल वितरण, एक हजार से अधिक कंबल वितरण कर बनाया नया कीर्तिमान
रितेश हन्नी/सहरसा - जिले में बढ़ रहे ठंड से इसका असर आम जनजीवन पर दिखाई पड़ रहा है। बढ़ते ठंड के कारण एक और जहां लोग घरों में रहने को विवश है वहीं दूसरी तरफ स्वयंसेवी संगठन सड़कों पर घूम घूमकर लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण गरीब लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बिना गर्म कपड़े के ठिठुर रहे हैं। वही जिला प्रशासन के द्वारा भी प्रयाप्त मात्रा मे अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसे में बिहार विकास मोर्चा के संस्थापक सह संयोजक सोनू तोमर के द्वारा बुधवार की रात ठंड भरे समय में शहर में घूम घूमकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस ठंड में लोगों द्वारा कंबल प्रकार लभूकों ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बिहार विकास मोर्चा के संस्थापक सोनू तोमर ने बताया कि बिहार विकास मोर्चा के द्वारा विगत 5 वर्षों से गरीब एवं असहाय लोगों के बीच ठंड के मौसम में गर्म कपड़े एवं कंबल का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी शहर के गांधी पथ, वीर कुंवर सिंह चौक, बस स्टैंड, शंकर चौक एवं स्टेशन परिसर में घूम घूमकर कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में लोगों को गर्म कंबल देकर राहत प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा अब तक कहीं कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है और ना ही गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। ऐसे में बिहार विकास मोर्चा के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारो कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि मोर्चा के सदस्यों द्वारा जिले में विभिन्न अवसर पर कंबल वितरण शिविर चलाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। बिहार विकास मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सह निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने कहा कि मोर्चा के द्वारा गरीब असहाय एवं निर्धन लोगों के बीच समय-समय पर सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार विकास मोर्चा जिले की विभिन्न समस्याओं को उजागर कर मानव सेवा के लिए कृत संकल्पित है। निगम पार्षद राजेश कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शंभू शाह ने बताया कि कोसी विकास मोर्चा सोनू तोमर के नेतृत्व में गरीबों को मदद पहुंचाई जा रही है। इस ठंड में कांपते हुए मानवता की सेवा करना बिहार विकास मोर्चा का धर्म है। मोर्चा के सदस्यों ने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे बढ़कर गरीब लोगों को मदद करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि जो लोग सक्षम है इस ठंड के मौसम में गरीबों के बीच गर्म कपड़े एवं कंबल अवश्य वितरण करें। मौके पर सुधाकर श्रीवास्तव, संजीव बबलू, राजू सिंह, दीपू सिंह, प्रेमजीत वत्स, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, बिहार विकास मोर्चा छात्र प्रदेश अध्यक्ष अमित पाठक, राजाराम चौधरी, धीरज यादव, अजय पासवान, पंकज यादव, दिवाकर सिंह, अंशु सिंह, विपुल शाह, आशुतोष सिंह, सुमित झा सहित अन्य युवाओं की टोली द्वारा कंबल वितरण में सहयोग किया गया।
