Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News/हत्या या खुदकुशी? सहरसा में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 20, 2025

Saharsa News/हत्या या खुदकुशी? सहरसा में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस



Saharsa News: सहरसा में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव वार्ड 5 का है। यहां एक घर में महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर देर शाम पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


मौत की वजह का खुलासा नहीं

मृतक महिला की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव वार्ड 5 निवासी रोशन यादव की 21 वर्षीय पत्नी बबली कुमारी के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक महिला का पति रोशन यादव यूपी के बरेली मैं मजदूरी का काम करता है। मृतक महिला को 5 वर्ष का एक पुत्र भी है।


मृतक के भाई रणवीर कुमार ने बताया कि, गांव वालों के द्वारा सूचना दिया गया सूचना मिलते ही बहन के घर पहुंचा तो पुलिस पहले से ही शव को नीचे उतारकर मेरी बहन के शव को पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेजा है। अभी तक महिला की मौत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस यह जानने की कोशीश में लगी हुई है कि महिला ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को लटका दिया है।