Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 20, 2025

MADHEPURA/तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत


मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदन बाबा चौक के पास सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुपौल जिले के अमहा निवासी रविंद्र कुमार पांडेय (50) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि रविंद्र पांडेय सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड स्थित गांधी उच्च विद्यालय, राजपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की शाम रविंद्र कुमार पांडेय और श्रीकांत सुमन एक ही बाइक से स्कूल से मधेपुरा लौट रहे थे। मधेपुरा के खेदन बाबा चौक पर देर शाम पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन। - Dainik Bhaskar
हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन।

इस हादसे में रविंद्र कुमार पांडेय का सिर फट गया। जबकि श्रीकांत सुमन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रविंद्र पांडेय को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रविंद्र पांडेय सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में किराए के घर में रहते थे।

उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दरोगा इंद्रजीत तांती पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।