Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/अपराधियों ने किराना दुकानदार और टैंपो चालक पप्पू कुमार यादव को गोली मार लूटी 50 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 25, 2025

SAHARSA/अपराधियों ने किराना दुकानदार और टैंपो चालक पप्पू कुमार यादव को गोली मार लूटी 50 हजार


सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर में सोमवार की रात बाइक सवार चार अपराधियों ने किराना दुकानदार और टैंपो चालक पप्पू कुमार यादव को गोली मार दी। इसके साथ ही उससे 50 हजार रुपए लूट लिए। घायल पप्पू कुमार को इलाज के लिए तत्काल सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

घायल पप्पू कुमार ने बताया कि वह खादीपुर में अपने घर पर ही किराना दुकान चलाता है। सोमवार की शाम वह 50 हजार रुपए लेकर सामान खरीदने बिहरा बाजार गए थे। वहां से लौटने के दौरान 4 अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच एक अपराधी ने गोली चला दी, जो उनके सीने के पास लगकर छिटक गई। इसके बाद अपराधियों ने उनसे 50 हजार रुपए छीन लिया।

शोर मचाने पर दो अपराधी अपनी बाइक लेकर फरार हो गए, जबकि अन्य दो अपराधी बिना नंबर की बाइक छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल पप्पू को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है और घटना की जांच की जा रही है।