सहरसा
सदर थाना पुलिस ने सोमवार को पांच बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन बाइक व एक बाइक के खुले पार्ट्स को भी बरामद किया गया। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को सहरसा, सुपौल सहित दरभंगा के कई जगहों पर विशेष छापेमारी कर पांच युवक सहित चोरी की तीन बाइक व एक बाइक के खुले पार्ट्स को बरामद किया । वहीं पुलिस ने सुपौल जिला के भपटियाही मुरली निवासी भूपेंद्र यादव का पुत्र संतोष कुमार उर्फ सूर्या एवं सुरेंद्र यादव का पुत्र राहुल कुमार, पिपरा चिल्कापट्टी वीरेंद्र मेहता का पुत्र भवेश कुमार, सदर थाना क्षेत्र के महरथा निवासी नारायण यादव का पुत्र रोहित कुमार, राघोपुर कोरियापट्टी निवासी राजकिशोर कुमार का पुत्र कृष्ण कुमार, राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा निवासी नवी हसन का पुत्र मो इरशाद को सुपौल जिले के राघोपुर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उन सभी की निशानदेही पर एक बाइक नेपाल से, एक बाइक राघोपुर थाना क्षेत्र से एवं एक बाइक दरभंगा जिले के एक गैरेज से बरामद किया गया। साथ ही एक बाइक का खुला हुआ पार्ट्स भी बरामद किया गया। बरामद सभी बाइक सदर थाना क्षेत्र से चोरी की बताई जा रही है। जिसमें दो बाइक की पहचान भी कर ली गई है। पकड़े गए कुछ युवक की चोरी के कई मामलों में संलिप्तता बताई गई है।
