छात्र राष्ट्रीय जनता दल विश्वविद्यालय इकाई सोनू यादव विश्वविद्यालय अध्यक्ष के अध्यक्षता में 6 सूत्री मांग पत्र कुलसचिव को सोपा गया।
विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि स्नातकोत्तर सत्र 24–26 में फॉर्म भरने से छूटे हुए छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा का प्रबंध अभिलंब करवाये।
मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव एन के निराला एवं टीपी कॉलेज अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर 23– 27 में हजारों छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं जिनकी एक तिथि अभिलंब देने की कृपा करें।
वहीं अगले मांग के रूप में कहा गया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर अभिलंब सभी छात्र संगठनों का एक बैठक करवाया जाए एवं अपार कार्ड को लेकर छात्र-छात्राओं को काफी समस्या हो रही है जल्द से जल्द समाधान किया जाए। स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 23–25 का परीक्षा परिणाम जल्द दिया जाए।
तथा विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार अराजकता चरम सीमा पर है जिससे शैक्षणिक वातावरण बिल्कुल खत्म हो गया है इससे लगता है कि कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय प्रशासन सोची समझी साजिश रच रही है जल्द से जल्द सुधार करें अन्यथा छात्र राष्ट्रीय जनता दल इन सभी मुद्दों को लेकर अगर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल के शैलेंद्र कुमार मधेपुरा कॉलेज अध्यक्ष, विकेश यादव टीपी कॉलेज उपाध्यक्ष ,प्रशांत कुमार प्रभाकर, मोनू यादव, गौतम गंभीर बीएनएमबी मीडिया प्रभारी ,आशीष कुमार बीएनएमबी सचिव, मधुसूदन कुमार ,गोपाल कृष्ण टीपी कॉलेज उपाध्यक्ष ,सुमित कुमार ,चंदन कुमार ,गौरव कुमार बीएनएमभी अध्यक्ष ,राजा कुमार ,सुमन कुमार व सैकड़ों साथी उपस्थित थे।
