Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura/गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही की प्रांगण में धूमधाम से झंडोतोलन किया गया । - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 26, 2025

Madhepura/गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही की प्रांगण में धूमधाम से झंडोतोलन किया गया ।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही की प्रांगण में धूमधाम से झंडोतोलन किया गया ।


रिपोर्ट :-रामानंद कुमार मधेपुरा



मधेपुरा :- उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही मे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर झंडा तोलन विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रवि के द्वारा किया गया।

विद्यालय के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई ।

विद्यालय प्रभारी राजेश कुमार रवि ने अपने संबोधन में बताया कि आज राष्ट्र, अपना 76 वीं गणतंत्र दिवस समारोह धूम-धाम से मना रहा है। इस पुनीत अवसर पर, जिले के घेलाढ़ प्रखंड अंतर्गत पिपराही गांव में, झण्डोत्तोलन करते हुए, मुझे अपार हर्ष एवं खुशी की अनुभूति हो रही है।

मैं, इस अवसर पर सर्वप्रथम मधेपुरा जिले के सभी स्वतंत्रता सेनानी के प्रति अपना सम्मान, आभार एवं अभिनन्दन ज्ञापित करता हूँ। मधेपुरा जिला के उन माताओं एवं बहनों को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में अपना बलिदान एवं सहयोग दिया।
जानकारी देते हुए बताया कि
शिक्षा विभाग शिक्षा के क्षेत्र में इस जिला का गौरवशाली इतिहास रहा है। उसी इतिहास को बनाये रखने एवं उसे आगे ले जाने हेतु शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार रवि, सच्चिदानंद प्रसाद शिक्षिका सविता कुमारी, पूनम कुमारी, संध्या पांडे एवं भारी संख्या में दर्शकगण आदि उपस्थित थे ।