सनातन कुमार/मधेपुरा
मधेपुरा थाना क्षेत्र के खौपेती निवासी एक दुकानदार ने तीन नामित सहित दो अज्ञात के खिलाफ मधेपुरा थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देते अपनी प्राण रक्षा की गुहार लगायी है। पीड़ित मधेपुरा के खौपेती निवासी विनोद कुमार सिंह ने लिखित आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 5- 6 बजे घर पर सोया हुआ था। इसी दौरान खौपेती निवासी संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह सहित दो अन्य अवैध हथियार के साथ घर पर पहुंचकर उठाते बोला की दुकान खोलकर सिकरेट दो। जिस पर पीड़ित दूकानदार ने सिकरेट देने से मना कर दिया। तो नामित व्यक्ति ने अवैध हथियार के बल पर किवाड़ तोड़ने लगा। इसी दौरान आस-पास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसी दौरान अवैध हथियार के साथ संतोष कुमार सिंह एवं राजेश कुमार सिंह को पकड़ते डायल 112 एवं मठाही पुलिस को सूचना दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस को अवैध हथियार के साथ संतोष कुमार सिंह एवं राजेश कुमार सिंह सुपुर्द किया गया। पीड़ित ने आवेदन में कहा की नामित व्यक्ति के द्वारा अवैध हथियार से उनके ऊपर गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। लेकिन हथियार फायर नहीं हुई। पीड़ित ने अपनी प्राण रक्षा की गुहार लगाते सभी नामित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।
