Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura/ छात्र राष्ट्रीय जनता दल विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बीएनएमभी महाविद्यालय प्रधानाचार्य को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2025

Madhepura/ छात्र राष्ट्रीय जनता दल विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बीएनएमभी महाविद्यालय प्रधानाचार्य को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया


Madhepura/ छात्र राष्ट्रीय जनता दल विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बीएनएमभी महाविद्यालय प्रधानाचार्य को पांच सूत्री मांग पत्र सोपा गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे बीएनएमभी कॉलेज अध्यक्ष गौरव कुमार ने प्रधानाचार्य से कहा कि महाविद्यालय में शौचालय एवं पानी कैंट की सख्त जरूरत है और जो शौचालय है वह बिल्कुल गंदगी से भरा पड़ा है उन्हें स्वच्छ वातावरण देने की जरूरत है।
मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि महाविद्यालय अंतर्गत हो रहे भवन निर्माण में प्रयोग हो रहे मटेरियल में काफी गड़बड़ी दिखाई दे रही है जिनको देखरेख करने की जरूरत है एवं सही कार्य करवाया जाए।
मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव एन के निराला एवं टीपी कॉलेज अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में परीक्षा के समय गाड़ी चोरी को देखते हुए टोकन व्यवस्था की सख्त जरूरत है जिन्हें करवाने की कार्य किया जाए। और एवं महाविद्यालय में बल्ब और पंखा की कई क्लास रूम में आवश्यकता है जिन्हें जरूरत के हिसाब से लगवाने की कार्य करें।
वही प्रधानाचार्य जी ने छात्र राष्ट्रीय जनता दल के सभी मांगों को बारीकी से पढ़ते हुए सही बताने का कार्य किया एवं उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को मैं जल्द से जल्द पूरा करने का कोशिश करूंगा।
इस मौके पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल के पीएनएमभी मीडिया प्रभारी गौतम कुमार ,उपाध्यक्ष संजीत कुमार ,सचिव आशीष कुमार, ps कॉलेज अध्यक्ष सलमान खुर्शीद मिथिलेश कुमार, मधेपुरा कॉलेज अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, धीरज कुमार, प्रशांत कुमार,रजनीश कुमार व अन्य साथी उपस्थित थे।