Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/मधेपुरा : पुरानी रंजिश में गोलीबारी पसंस सहित दों घायल, रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 21, 2025

MADHEPURA/मधेपुरा : पुरानी रंजिश में गोलीबारी पसंस सहित दों घायल, रेफर


शादी का भोज खाकर बाइक से घर वापस लौट रहे एक पसंस और उसके बाइक चालक पर सोमवार की देर रात लगभग साढ़े दस बजे बेखौफ बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए कई राउंड गोलीबारी की।

गोलीबारी की घटना में पसंस के बाया कमर और उसके बाइक चालक के बाया हाथ में गोली लगने से घायल हो गया है। गोलीबारी की घटना पुरानी रंजिश में होने की बात कही जा रही है। ‌घायल अरजपुर पूर्वी पंचायत की बुद्धू चक के वार्ड 13 निवासी व निर्वाचन क्षेत्र संख्या 17 के पसंस मिथिलेश कुमार और इसी गांव के बाइक चालक दयानंद यादव बताया जार हा है। घटना के बाद लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पसंस सहित दोनों ही घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। गोलीबारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घायल पसंस से पूछताछ कर घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। बताया गया कि वर्ष 2021 में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अरजपुर पूर्वी पंचायत की बुद्धू चक वार्ड 13 के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 17 से मिथिलेश कुमार पसंस पद से निर्वाचित हुए है। सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे पसंस श्री कुमार और इसी गांव के श्री यादव अरजपुर पूर्वी पंचायत के ही भिट्ठा टोला में एक शादी समारोह से भोज खाकर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थें। पसंस बाइक के पीछे बैठे हुए थे और बाइक श्री यादव चला रहे थें। इसी दौरान रास्ते में हनुमान मंदिर के पास पूर्व से घात लगाए कुछ बदमाशों ने बिना कारण बताए ही अंधाधुन गोलीबारी करना शुरू कर दिया। घटना के दौरान बाइक चालक के बाया हाथ में गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। बाइक जमीन पर नीचे गिरते ही पसंस अपने पैदल ही अपने घर की और भागने लगे। पसंस का उसके घर तक पीछा करते हुए बदमाशों ने उसे पर कई राउंड गोलीबारी की। जिससे पसंस के भी बाया कमर को गोली छूते हुए निकल गई। घटना के बाद दोनों ही घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर कर दिया है। उधर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना होने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।