मधेपुरा/28 जनवरी 2025 को छात्र राष्ट्रीय जनता दल बीएनएमभी कॉलेज इकाई का संगठन विस्तार किया गया, जिसका अध्यक्षता बीएनएमभी कॉलेज अध्यक्ष गौरव कुमार ने करते हुए कहा कि छात्र राष्ट्रीय जनता दल एक विचारधारा है जो हमेशा आगे बढ़ चढ़कर छात्रों के लिए कार्य करते हैं।
वहीं मौके उपस्थित विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि छात्र राजनीति का मतलब होता है पढ़ाई के साथ-साथ राजनीति छात्र नेता को सबसे पहले शिक्षा ग्रहण करना चाहिए अगर आप शिक्षित हैं तो छात्रों को ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकते हैं यही छात्र नेता का कर्तव्य होता है, एवं आदरणीय लालू यादव जी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए छात्रों से संवाद किए।
इस मौके पर बीएनएमभी कॉलेज उपाध्यक्ष अंशु सम्राट, महासचिव फैजाय रिजवी, एवं सचिव ओबैदुर रहमान को बनाया गया।
इस मौके पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल के क्रांतिकारी साथी टीपी कॉलेज अध्यक्ष नीतीश कुमार ,मधेपुरा कॉलेज अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ,सुमित कुमार, पार्वती साइंस महाविद्यालय अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, मधुसूदन कुमार, विश्वविद्यालय प्रवक्ता संजीव कुमार प्रशांत प्रभाकर व अन्य साथी उपस्थित थे।
