विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार का 66वां प्रांत अधिवेशन पूर्णिया में 31 दिसंबर 2024 को सम्पन्न हुआ।
जिसमें प्रांत के हजारों प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे। 66वें प्रांत अधिवेशन में सत्र 2024- 25 के लिए प्रांत अध्यक्ष डॉ. अंजनी श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिसमें मुरली चंदवा के निवासी आदेश प्रताप सिंह को पुनः प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। पटना में हुए 65वां प्रांत अधिवेशन 2023 में आदेश के काम को देखते हुए बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का दायित्व सौंपा गया था। वहीं गत मंगलवार को पूर्णिया में 66 वां प्रांत अधिवेशन में दूसरी बार आदेश को प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। इससे पहले वे उदाकिशुनगंज के नगर मंत्री, जिला संयोजक एसएफएस एवं अनेक दायित्व का निर्वाण कर चुके हैं। आदेश मूलतः मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत लश्करी पंचायत के निवासी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर आदेश ने कहा कि वह स्वर्गीय डॉ. अवधेश कुमार सिंह के प्रेरणा से 2018 अभाविप से जुड़े हैं, उनके ही पथ क्रम याद करके ही अब वह एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। वही अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव व अभाविप प्रांत शोध सह प्रमुख डॉ. रंजन यादव ने कहा कि आदेश पिछले कई वर्षों से परिषद के स्थानीय इकाई में सेवा देते आ रहे हैं। आदेश के प्रयास से छात्र संगठन को मजबूती मिली है। इसीलिए संगठन उन्हें दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इधर अभाविप के प्रदेश मंत्री पुरूषोतम कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य भावेश झा , अमोद आनंद , बोध नारायण इंटर कॉलेज प्राचार्य ई.अभिषेक कुमार सिंह, सौरव यादव,कॉलेज अध्यक्ष मुस्कान, खुशबू ,निक्की , साबिर, आदि ने उन्हें बधाई दी।
