उसका प्रेमी भी दो बच्चों का पिता है। यह मामला सहरसा के बैजनाथपुर थाना इलाके का है। पति द्वारा ही अपनी बीवी की शादी कराने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर भारी हंगामा हो गया। पति ने ग्रामीणों को बुलाकर अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी, फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित पति ने रहुआ तुलसियाही गांव में 12 साल पहले एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे भी हुए। परिजन के अनुसार महिला का गांव के ही एक पूर्व वार्ड सदस्य के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार देर रात पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर दोनों की घर के दरवाजे पर ही शादी करवा दी गई।
बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि जिनकी शादी हुई वे दोनों बालिग हैं। दोनों ने अपनी इच्छा के अनुसार शादी की है। महिला के पति द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
