सहरसा में स्कूल की बिल्डिंग तोड़ने के दौरान एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के अररहा गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक की पहचान देवनारायण साह का पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वो सौर बाजार थाना क्षेत्र की सुहथ पंचायत का रहने वाला था। वहीं, घटना को लेकर मृतक मजदूर के परिजन बलराम कुमार ने बताया कि अररहा मध्य विद्यालय में मजदूरी कर रहा था। उसी दौरान तार की चपेट में आने से करंट लग गया जिससे वह झुलस गया। जख्मी को नजदीक के पीएचसी सौरबाजार लाया गया जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसके बाद पुलिस द्वारा हम लोगों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।। मृतक के दूसरे परिजन अमित कुमार ने बताया कि सुबह में स्कूल के बिल्डिंग का तोड़ने का काम चल रहा था।उसी दौरान मजदूर को प्यास लग गयी। पानी पीने चापाकल पर गया और जब पुनः वापस बिल्डिंग के तरफ सीढ़ी पकड़ कर आने लगा। उसी दौरान करंट के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी।
सौर बाजार थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने कहा कि एक मजदूर की करंट से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जांच की जा रही है।
