मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के भीमपुरा में NH-107 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भीमपुरा वार्ड नौ निवासी नारायण पासवान (65) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे संदीप कुमार ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे उनके पिता अपने गांव भीमपुरा से दूध लेकर वापस पैदल ही घर लौट रहे थे।
भीमपुरा पेट्रोल पंप के आगे पुल के निकट एक अज्ञात वाहन ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोरगुल की आवाज सुनकर जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि उनके पिता गंभीर रूप से जख्मी हालत में NH-107 पर गिरा हुआ है। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया और उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान रात करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी भर्राही थाना को दी। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
भर्राही थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की तरफ से आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मृतक का परिवार काफी गरीब है। इसलिए उनके आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए।
