Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime News: खगड़िया में बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की घटना स्थल पर हो गई मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 17, 2024

Bihar Crime News: खगड़िया में बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की घटना स्थल पर हो गई मौत


Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर मानसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी टाटा पंचायत के राजा जान गांव में बदमाशों ने पूर्व उप प्रमुख अशोक पोद्दार और उनके पुत्र अंकित उर्फ गोलू को गोली मार दी है.

जिससे पुत्र की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि पिता अशोक पोद्दार की हालत गंभीर है. घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जाता है पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व मुखिया पति अर्जुन यादव ने गोली मारी है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. पुलिस ने बताया कि अशोक पोद्दार और उनके पुत्र अंकित कुमार को इनके पड़ोसी अर्जुन यादव के द्वारा गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में अंकित कुमार की मौत हो गयी है. वहीं अशोक पोद्दार को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है.

FSL टीम ने सैंपल एकत्रित की

घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम सैंपल एकत्रित की. वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजने की कार्रवाई की जा रही है. इधर, खगड़िया पुलिस अधीक्षक ने संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. मानसी थाना पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.