Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/फांसी के फंदे से लटकी मिली किशोर की लाश:सहरसा में FSL की टीम कर रही जांच, लोग बोले-नशे का बहुत सेवन करता था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 13, 2024

SAHARSA/फांसी के फंदे से लटकी मिली किशोर की लाश:सहरसा में FSL की टीम कर रही जांच, लोग बोले-नशे का बहुत सेवन करता था


सहरसा में बुधवार की सुबह 5 और 6 बजे के बीच सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। घटना सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड वार्ड नं-10 की है।

मृतक की पहचान उमेश दास के बेटे अजित कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र तकरीबन 17 साल है और सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड वार्ड नं 10 का रहने वाला बताया जा रहा है।


सुबह जब लड़के की मां अपनी बकरी को निकालने गई तो रस्सी से बांस में लटका हुआ शव देखा। उसके बाद बगल वाले लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।

कुछ स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से बताया कि यह लड़का नशे का सेवन करता था। दो भाई और एक बहन था, जिसमें अजित सबसे बड़ा था। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह में हम लोगों को सूचना मिली कि बेंगहा बायपास रोड में एक युवक अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। FSL की टीम भी जांच कर रही है। प्रथम दृष्ट्या फांसी लगा हुआ ही प्रतीत हो रहा है, वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।