Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/संगोष्ठी में प्रस्तुति देने से बढ़ता है छात्रों का आत्मविश्वास - डॉ ब्रजेश सिंह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 12, 2024

MADHEPURA/संगोष्ठी में प्रस्तुति देने से बढ़ता है छात्रों का आत्मविश्वास - डॉ ब्रजेश सिंह


*संगोष्ठी में प्रस्तुति देने से बढ़ता है छात्रों का आत्मविश्वास* -
*डॉ ब्रजेश सिंह*

*पार्वती साइंस मधेपुरा के जंतु विज्ञान विभाग में हुआ संगोष्ठी का आयोजन*

*डाइवर्सिटी ऑफ़ नॉन कोरडेट टॉपिक पर हुआ व्याख्यान*

मधेपुरा:
भूपेन्द्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई पार्वती साइंस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग,द्वारा बीएड विभाग के सेमिनार हॉल में एक एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ ब्रजेश सिंह नें अध्यक्षता करते हुए छात्र/छात्राओं को अकेशरुकी जीव और जंतु के रहन सहन और लक्षण पर संक्षिप्त प्रकाश डाले और छात्रों को नियमित महाविद्यालय आने से हीं पूर्ण पाठ्यक्रम समझने का बात कहें साथ हीं उन्होंने कहा की अपने बारे में खुद अध्ययन करने वाला विषय रहने के कारण जंतु विज्ञान विषय पढ़ना सौभाग्य की बात है।
मुख्य अतिथि संगीत विभागध्यक्ष रीता कुमारी नें छात्रों को अकासेरुकी जीवो की विशेषताये गिनाते हुए निरंतर पठन पाठन करते रहने का निर्देश दीं।
विशिष्ट अतिथि सह वनस्पति विज्ञान के विभागध्यक्ष डॉ राजीव जोशी नें छात्रों को सम्बोधित करते हुए परीक्षाओं में नक़ल करने से बचनें के लिए पूर्ण पाठ्यक्रम का अध्ययन करने का सुझाव दिए।
वही स्नातक नये पाठ्यक्रम के सेमेस्टर 1 के सैकड़ो छात्र-छात्रा नें टॉपिक "डाइवर्सिटी ऑफ़ नॉन कोरडेट "पर व्याख्यान की प्रस्तुति दिया।
संगोष्ठी को वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ अजय कुमार, बीएड विभाग के डॉ महेश कुमार मिश्रा,रसायन विभाग के डॉ रामप्रकाश कुमार,गणित विभाग के डॉ भूषण कुमार,मैथिली विभाग के डॉ मंजू कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ मनोज कुमार आदि सहित दर्जनों शिक्षकों नें भी संगोष्ठी को सम्बोधित किया।
मौके पर सुमित कुमार, समीर राज, अमृत राज, कौशल कुमार,
तन्नू तिवारी, ख़ुशी भार्गव, अर्पणा कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, कोमल कुमारी, संजना कुमारी, प्रेरणा कुमारी, साहिन जहाँ, शिवम् कुमार, भावेश कुमार आदि सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद रहे।