Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा। 3 दिनों से व्यवसायी लापता, पुलिस कर रही खोज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 13, 2024

SAHARSA/सहरसा। 3 दिनों से व्यवसायी लापता, पुलिस कर रही खोज


लापता व्यवसायी की पहचान ललन भगत के बेटे चेतन भगत के रूप में हुई है। वे डीबी रोड स्थित न्यू वेलकम शॉपिंग सेंटर के मालिक है। व्यवसायी के भाई चंद्रदीप ने कहा कि सोमवार को वह दुकान से खाना खाने के लिए निकले थे। निकलते समय उन्होंने कहा था कि कचहरी में एक काम है। वह करके घर जाएंगे। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। मंगलवार की देर शाम तक जब उनका कुछ पता नहीं चला तो सदर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया। वहीं मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। बहुत जल्द उनको खोज लिया जाएगा।