इन स्टेशनों पर बदेलेंगे ट्रेन मैनेजर
सूत्रों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के शुरू होने पर समस्तीपुर मंडल के ट्रेन मैनेजर झाझा तक जाएंगे. वहीं, झाझा से दानापुर मंडल के ट्रेन मैनेजर ट्रेन को लेकर आगे जाएंगे. सहरसा-सियालदह वंदे भारत एक्सप्रेस सहरसा से चलने वाली पहली ट्रेन होगी. हालांकि, सहरसा से सियालदह जाने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी.
इन जिलों के लोगों को होगा फायदा
इस नए वंदे भारत का रूट हाटे बाजारे से अलग खगड़िया, झाझा होकर होगा. इस ट्रेन के चलने से सहरसा सहित सुपौल और मधेपुरा के लोगों को सियालदह जाने के लिए नया रूट मिल जाएगा. इस ट्रेन से श्रद्धालु देवघर भी आ जा सकेंगे. जब वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा तो 110 किमी प्रति घंटे की गति से सहरसा-मानसी रूट पर चलेगी.
Vande bharat : दशहरा के मौके पर बिहार को मिली वंदे भारत की सौगात, सहरसा से सियालदह तक दौड़ेगी ट्रेन 8बिहार को मिलेगी 5वीं वंदे भारत
बता दें कि इससे पहले बिहार को चार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है. पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटानगर-पटना, भागलपुर-हावड़ा ,गया-हावड़ा और देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाया था.
