Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:परिजन बोले-पति का भाभी से था अवैध संबंध, विरोध करने पर की हत्या...आरोपी अरेस्ट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 12, 2024

MADHEPURA/फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:परिजन बोले-पति का भाभी से था अवैध संबंध, विरोध करने पर की हत्या...आरोपी अरेस्ट


मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे गांव में एक महिला का शव फुस के घर में फंदे से लटका मिला। घर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने पति और जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे वार्ड छह राम टोला निवासी मुकेश राम की पत्नी लचिका देवी ( 21) के रूप में हुई।

अवैध संबंध का विरोध करने पर की हत्या

मृतका लचिका देवी की चाची मंजू देवी ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड तीन निवासी मदन राम की बेटी लचिका की शादी तीन साल पहले तरावे वार्ड छह निवासी फुसन राम के बेटे मुकेश राम के साथ हुई थी। उसे एक बेटी भी है। उन्होंने बताया कि मुकेश राम और उनकी भाभी का काफी दिनों से अवैध संबंध था। लचिका देवी इसका विरोध करती थी। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ था, लेकिन मुकेश राम अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे।

इस कारण से लचिका देवी अपने मायके जीवछपुर चली गई थी। दो दिन पहले मुकेश राम ससुराल जाकर आगे से गलती नहीं करने की बात कह कर लचिका देवी को विदा कर अपने घर लाया। घर लाकर उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को घर में फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी पति गिरफ्तार

घटना की सूचना पर गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। महिला के पति मुकेश राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।