कोशी लाइव (छातापुर)से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
छातापुर( सुपौल )
पी एस यादव राम टोला नरहेया विद्यालय में शनिवार को समारोह आयोजित कर अद्रवार्षिक परीक्षा में मूल्यांकन के बाद छात्रों को प्रगति पत्र दिया गया। इस दौरान अभिभावक भी मौजूद थे।एच एम कंचन कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित शिविर में वरीय शिक्षक फैज अहमद ने कहा की आज बच्चो को प्रगति पत्र देने के बाद पेरेंट्स को रिजल्ट भी सुनाया गया है।फैज अहमद ने कहा की बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए नियमित रूप से पढ़ाई के प्रति ध्यान दिया जा है। इस दौरान अध्यक्ष रामचंद्र राम सचिव रीता देवी सुशील यादव ललन यादव शिक्षिका पिंकी कुमारी चंचल कुमारी रोसोइया बुधनी देवी रुकिया देवी आदि मौजूद थे।
