दुर्गा मंदिर परिसर कमलपुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
कोशी लाइव ,(घैलाढ़ )
पप्पू मेहता की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत के कमलपुर मेहता टोला गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को श्रीनगर पंचायत के मुखिया गौरी देवी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।इस अभियान के तहत सफाई कर्मियों के द्वारा पूरे मंदिर परिसर में साफ सफाई की गई ।वहीं मंदिर के आसपास भी पूरे तरह से साफ सफाई की गई । जिसमें पूजा समिति के अध्यक्ष एवं ग्रामीण ने भी साफ सफाई में सहयोग प्रदान किया।वही मुखिया गौरी देवी ने कहा कि आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है इस अभियान में शामिल होना हम सभी का पहला कर्तव्य है वहीं स्वच्छता पर्यवेक्षक पिंटू कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई अभियान चलाया गया है खास कर दुर्गा पूजा को विशेष ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर आदि में साफ सफाई की गई है उन्होंने कहा कि पंचायत को साफ सफाई रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहती है सड़क आदि पर कचरा नहीं फेंकने के के लिए भी पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्य अशोक कुमार मेहता कैलाश कुमार राजेंद्र मेहता सुभकलाल मेहता सदानंद मेहता विश्वेश्वर मेहता राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
