Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सड़कों पर वाहन खड़े करना पड़ेगा महंगा: सहरसा में ट्रैफिक पुलिस वसूलेगी जुर्माना, डीएसपी खुद आमलोगों को जागरूक कर रहे - - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 4, 2024

SAHARSA/सड़कों पर वाहन खड़े करना पड़ेगा महंगा: सहरसा में ट्रैफिक पुलिस वसूलेगी जुर्माना, डीएसपी खुद आमलोगों को जागरूक कर रहे -


सहरसा में दुर्गा पूजा के मद्देनजर यातायात डीएसपी ने सड़कों पर वाहन नहीं लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और खुद पोस्टर चिपकाए। साथ ही सड़क पर माइकिंग कर लोगों से अपील की।यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सड़क जाम से आमलोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

ऐसे में यातायात सुचारु ढंग से व्यवस्थित हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। शहर के थाना चौक से शुरुआत हुई जागरूकता अभियान में खुद यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार समेत अन्य पुलिसकार्मियों ने शहर के प्रमुख चौक चौराहो और मुख्य मार्ग के सभी दुकानों के दीवाल पर पोस्टर चिपकाया। आम लोगों से अपील करते हुए लिखा गया कि कृपया अपना वाहन सड़क पर ना लगाएं। ताकि सड़क पर वाहन मालिक गाड़ी ना लगा सके।

 - Dainik Bhaskar

उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता की कमी की वजह से ही आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति होती है। खासकर पर्व त्योहारों में ज्यादातर लोग बाजार में खरीदारी के लिए निकलते हैं और भीड़ के साथ यातायात को सही तरीके से तभी रखा जायेगा। ज़ब आमलोग अपनी जवाबदेही समझेंगे। माइकिंग कर आम लोगों से अपील की कि इसका अनुपालन करें। अन्यथा जुर्माना वसूला जायेगा।