Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा में बदमाशों ने मारपीट कर युवक से छीनी बाइक:पीड़ित बोला-काम से लौट रहे थे, फोन नहीं देने पर ईंट से किया हमला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 7, 2024

SAHARSA/सहरसा में बदमाशों ने मारपीट कर युवक से छीनी बाइक:पीड़ित बोला-काम से लौट रहे थे, फोन नहीं देने पर ईंट से किया हमला


सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद वार्ड नंबर 43 निवासी महेंद्र राय के पुत्र अमित कुमार राय से रविवार को तीन अज्ञात अपराधियों ने बाइक लूट लिया और उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान अमित कुमार राय के रूप में हुई है,जो पेंटर का काम करता है और अली नगर से पेंटिंग का काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था।

मारपीट कर बाइक छीना

अमित ने बताया कि सुलिंदाबाद चिमनी के पास अपराधियों ने उसे घेर लिया, मारपीट की और उसकी बाइक छीन ली। इसके बाद अपराधियों ने अमित से उसका मोबाइल और पैसा मांगा। जब उसने पैसा नहीं होने की बात कही और मोबाइल छीनने का विरोध किया, तो अपराधियों ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वह किसी तरह जान बचाकर चिमनी पर काम कर रहे लोगों के पास पहुंचा और मदद मांगी। जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी बाइक लेकर बटराहा की ओर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई।

जांच में जुटी पुलिस

सदर प्रभारी थानाध्य्क्ष सह अंचल इंस्पेक्टर अभिषेक अंजन ने बताया की घटना की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है।