सहरसा में रविवार को 7 साल के बच्चे को सोने के दौरान सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर गांव निवासी नारायण यादव के बेटे शिवम कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना को लेकर मृत बच्चे के चाचा पप्पू कुमार यादव ने कहा कि बच्चा अपनी मां के पास सोया हुआ था। इस दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। इससे बच्चा बेहोश हो गया। इसके बाद बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। बिहरा थाना के प्रभारी थाना अध्य्क्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी दयानंद भारती ने कहा कि बच्चे की मौत सांप के काटने से हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
