Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/जिंदगी से तंग आकर की सुसाइड: BPSC की छात्रा ने आत्महत्या से पहले लिखा लेटर, भाई बोला-खुद पंखे से उतारा शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 6, 2024

SAHARSA/जिंदगी से तंग आकर की सुसाइड: BPSC की छात्रा ने आत्महत्या से पहले लिखा लेटर, भाई बोला-खुद पंखे से उतारा शव


बेटी की मौत की सूचना के बाद रोते बिलखते मृतका नुतन के पिता।

सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जागीर गांव की निवासी नूतन कुमारी (24), जो पटना में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी, उसने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को नूतन का शव पटना स्थित उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

नूतन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से तंग आकर यह कदम उठा रही है। पुलिस को जानकारी मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और पटना में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना की सूचना के बाद मृतका के घर पर पहुंचे लोग। - Dainik Bhaskar
घटना की सूचना के बाद मृतका के घर पर पहुंचे लोग।

तीन साल से पटना में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी

नूतन के पिता, जवाहर यादव, ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ने में काफी होशियार थी और पटना में तीन साल से रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। उन्होंने कहा, "अब उसके मन में क्या आया, ये हम नहीं जानते।"

मृतका के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण।

भाई पंखे से उतारा शव

मृतक छात्रा के भाई बिमलेश कुमार, जो पटना में दरोगा बनने की तैयारी कर रहे हैं, ने बताया कि उनकी बहन खान सर के कोचिंग में पढ़ाई कर रही थी और हमेशा अच्छे अंक लाती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिमलेश अपनी बहन के कमरे पहुंचे और उसे पंखे से नीचे उतारा। उसने बताया की वह अपने बहने के कमरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहता था।