Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/पिता को पुत्र ने गोली मारकर किया जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 6, 2024

MADHEPURA/पिता को पुत्र ने गोली मारकर किया जख्मी


शंकरपुर। थाना क्षेत्र के रायभीर पंचायत के वार्ड सात में पुत्र ने गोली मारकर पिता को जख्मी कर दिया। बताया गया कि शनिवार की शाम सेवानिवृत्त शिक्षक भजनलाल का अपने पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बात को लेकर पुत्र ने गोली मार कर पिता को जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुत्र फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने मौके पर पहुंच कर जख्मी को इलाज के लिए भेज दिया। गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।