Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/मां पर हसुआ से किए 6 वार, अस्पताल में भर्ती:सहरसा पुलिस ने बेटे को किया अरेस्ट, नशे में मांगता था रुपए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 7, 2024

SAHARSA/मां पर हसुआ से किए 6 वार, अस्पताल में भर्ती:सहरसा पुलिस ने बेटे को किया अरेस्ट, नशे में मांगता था रुपए


सहरसा सदर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां पर हंसुआ से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।



मामला सदर थाना क्षेत्र के बम्फर चौक के पास की है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला की पहचान मोहन खां की पत्नी साधना देवी के रूप में हुई है। उसकी उम्र तकरीबन 55 वर्ष है और सदर थाना क्षेत्र के बम्फर चौक वार्ड नं-16 की रहने वाली बतायी जा रही है।

- Dainik Bhaskar

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि लड़का नशा का सेवन करता है और बार बार पैसे की मांग करते रहता था। आज भी अपनी मां से पैसे की मांग किया, नहीं देने पर घर में रखा हुआ हंसुआ से माथे पर तकरीबन 6,7 जगह घायल कर दिया। मरीज की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

वहीं पड़ोसी चंदन झा ने बताया कि आवाज सुनाई दिया। हल्ला हो रहा था। दौड़ कर गए मोहन खां के घर तो वहां उनका लड़का आशीष अपनी मां पर हंसुआ से वार कर रहा था। उसके बाद हमलोग बचाए, तबतक तो कई जगह हंसुआ से काट दिया था। उसके बाद हमलोग जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराए।

वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया की घटना की सूचना मिली है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।