Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/बड़ी घटना की साजिश कर रहे 3 बदमाश गिरफ्तार:मधेपुरा में रेलवे रैक प्वाइंट से हुई गिरफ्तारी, चेन स्नेचिंग गिरोह के हैं सदस्य - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 8, 2024

MADHEPURA/बड़ी घटना की साजिश कर रहे 3 बदमाश गिरफ्तार:मधेपुरा में रेलवे रैक प्वाइंट से हुई गिरफ्तारी, चेन स्नेचिंग गिरोह के हैं सदस्य


मधेपुरा में पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे चेन स्नेचिंग गिरोह के तीन बदमाशों को अवैध हथियार और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें मधेपुरा, सुपौल और सहरसा के एक-एक बदमाश शामिल हैं। इसकी जानकारी मंगलवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती ने सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आगामी दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता, आसूचना संकलन और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम में सोमवार को सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मधेपुरा रेलवे रैक प्वाइंट पर 5-6 अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में एक टीम का गठन किया। गठित टीम में सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विमलेन्दु कुमार, पीएसआई संतोष कुमार सिंह, सिपाही सोमू कुमार, सिपुल कुमार, संतोष कुमार यादव, रवि रंजन कुमार, नीरज कुमार को शामिल किया गया।

 - Dainik Bhaskar

गठित टीम ने गति से घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर सुपौल के छातापुर निवासी सहदेव शर्मा के बेटे अरुण शर्मा, सहरसा के हटियागाछी निवासी संतोष स्वर्णकार के बेटे उमेश कुमार एवं मधेपुरा के मस्जिद चौक निवासी मो.अनवर के बेटे मो. कमरान को गिरफ्तार किया। जबकि तीन अन्य बदमाश भागने में सफल हो गया। पकड़ाये अपराधियों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, दो गोली एवं एक तेज धारदार चाकू बरामद किया है।

एएसपी ने बताया कि पकड़ाए तीनों बदमाशों से पूछताछ करने पर इन लोगों ने हथियार दिखाकर लूटपाट करने एवं शहर में बीते माह कई चेन छिनतई की घटना करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा चुका है। तीनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।