Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/शिक्षक से 1.6 लाख की लूटकांड का खुलासा:सहरसा में घर लौटने के दौरान छीने थे रुपए, एक बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 16, 2024

SAHARSA/शिक्षक से 1.6 लाख की लूटकांड का खुलासा:सहरसा में घर लौटने के दौरान छीने थे रुपए, एक बदमाश गिरफ्तार


सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में धनुपूरा गांव निवासी शिक्षक ब्रजेश कुमार के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 15 अक्टूबर को ब्रजेश कुमार से घर लौटने के दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर 1.60 लाख रुपए लूट लिया। घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव के पास स्थित खसिया पुल के पास की है।


जहां बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे 1.60 लाख रुपए और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर बलवाहाट थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस की मदद से कुछ ही घंटों के भीतर एक अपराधी, सुमन कुमार उर्फ लालो यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधी सलखुआ थाना क्षेत्र के कोरलाहा गांव का निवासी है। उसके पास से लूट की गई रकम में से 75 हजार रुपए और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

अन्य दो बदमाश की तलाश जारी

एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।