Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/फोर व्हीलर में मारी 4 गोली, कार से फेंका शव:मधेपुरा में युवक की कनपटी, सीने-पेट में 4 बुलेट दागे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 19, 2024

MADHEPURA/फोर व्हीलर में मारी 4 गोली, कार से फेंका शव:मधेपुरा में युवक की कनपटी, सीने-पेट में 4 बुलेट दागे


मधेपुरा में शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के परवाहा गांव की है। मृतक की पहचान जोगबनी वार्ड-14 निवासी शशि शेखर कुमार के बेटे और रौशन कुमार उर्फ हिटलर (21) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक रौशन कुमार भी आपराधिक प्रवृत्ति का था।

फुफेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे कार सवार बदमाश रौशन को घर से बाहर बुलाकर चार पहिया वाहन पर बैठा लिया। इसके बाद घर से करीब पांच किलोमीटर दूर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रौशन को चार गोली मारी गई है। कनपटी में दो और सीने और पेट में एक-एक गोली मारी गई है। घटना के बाद शव को सड़क किनारे फेंक कर बदमाश गाड़ी लेकर भाग निकले।

घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। - Dainik Bhaskar
घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गम्हरिया थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य संकलन किया।

एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के परवाहा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। पहले से कई केस दर्ज हैं।