Kosi Live-कोशी लाइव फैक्ट चेक: पत्नी के बॉयफ्रेंड को गोलियों से भूनने वाला ये सनसनीखेज वीडियो दिल्ली का नहीं है - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 3, 2024

फैक्ट चेक: पत्नी के बॉयफ्रेंड को गोलियों से भूनने वाला ये सनसनीखेज वीडियो दिल्ली का नहीं है


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखता है कि एक आदमी, एक महिला के साथ बिस्तर पर लेटा है और तभी उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगती हैं.

ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना दिल्ली की है जहां एक CISF जवान ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों को गोलियों से भून दिया.,

ये वीडियो विचलित करने वाला है, इसलिए हमने उसे स्टोरी में नहीं लगाया है.

एक व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट किया, "दिल्ली में CISF की जवान बीबी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रंगरैलियाँ मना रही थी, जवान ने रंगे हाथ पकड़ा और दोनों को गोली भून दिया." इसी कैप्शन के साथ ये वीडियो फेसबुक पर भी शेयर हो रहा है.

इस वीडियो के बारे में लोग लिख रहे हैं कि CISF जवान ने बिल्कुल सही किया क्योंकि उसकी पत्नी ने उसके साथ विश्वासघात किया था.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो दिल्ली का नहीं, ब्राजील का है. वहां एक ड्रग डीलर ने अपनी पत्नी को प्रेमी की बांहों में देखा तो प्रेमी की हत्या कर दी थी.

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने आजतक को बताया है कि दिल्ली में हाल-फिलहाल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो में दिख रहे लोग किसी विदेशी भाषा में बात कर रहे हैं. ये देखकर हमें लगा कि ये संभवतः किसी और देश की घटना है.

इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया. ऐसा करने से हमें

यही वीडियो 15 अगस्त, 2024 की पुर्तगाली भाषा की एक न्यूज रिपोर्ट में मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, एक ड्रग डीलर ने अपनी पत्नी को जब उसके प्रेमी के साथ बिस्तर में देखा तो उस आदमी को 13 गोलियां मार दीं जिससे उसकी मौत हो गई. खबर के मुताबिक ड्रग डीलर को किसी ने बताया था कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के घर जाती है. ये पता लगने के बाद वो बंदूक लेकर गया और उस आदमी को मौत के घाट उतार दिया.

ब्राजील की न्यूज वेबसाइट 'FA NOTÍCIAS' ने भी इस मामले के बारे में 15 अगस्त, 2024 कोएक खबर छापी थी. इसमें बताया गया है कि ये घटना ब्राजील के Minas Gerais सूबे के Itapecerica इलाके में हुई थी.

अगस्त, 2024 में इस घटना से संबंधित खबरें, पुर्तगाली भाषा की और भी कई न्यूज वेबसाइट्स में छपी थीं. ऐसी ही कुछरिपोर्ट्स यहांऔर यहां पढ़ी जा सकती हैं.

यहां ये बताना भी जरूरी है कि हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें लिखा हो कि ड्रग डीलर ने अपनी पत्नी को भी गोलियां मारीं.

साफ है, ब्राजील की एक दिल दहला देने वाली घटना को दिल्ली का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है.