शुक्रवार को एक दिवसीय दौड़े पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा पहुंचे। जहां वो कहरा प्रखंड के महंत मिट्ठू दास राजकीय उच्च विद्यालय स्थित हेलीपैड पर उतरे और सड़क मार्ग से मां विषहरा मंदिर पहुंचे। वहां पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मां विषहरा मंदिर का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव,महिषी विधानसभा के जदयू विधायक गूँजेस्वर साह,मंत्री रत्नेश सादा ,मंत्री सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल,पूर्व विधायक अरुण यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री मंदिर के भ्रमण के बाद सड़क मार्ग से अमरपुर के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया फिर पटना के लिए रवाना हो गए।
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
सुरक्षा के कारणों को लेकर मंदिर परिसर के अंदर मीडिया के जाने पर रोक लगा दिया गया गया था। जिसे लेकर जगह-जगह बेरिकेटिंग की गई थी। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई थी। वहीं मंदिर परिसर के बाहर की बात करें बाहर में टेंट लगाया गया था।
जहाँ कार्यकर्ता और आम लोगों की बैठने के लिए व्यवस्था की गई थी। साथ ही साथ भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिसमें प्रसिद्ध गायक आगेंद्र कुमार आगा ने एक से बढ़कर एक भजन की भी प्रस्तुति दी। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
