सहरसा के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव के कोपा पंचायत स्थित बिंदटोली गांव में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात आठ बजे के करीब दरवाजे पर बैठे एक 70 वर्षीय जयंत दूबे वृद्ध को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । गोली उनके सिर में मारी गयी है। जिससे घायल की स्थिति काफी नाजुकबनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत है।
घटना की सूचना मिलते ही काशनगर थाना पुलिस गंभीर रूप से जख्मी को अपने वाहन से इलाज के लिए पीएचसी सोनवर्षाराज लाया । जहाँ चिकित्सक द्वारा स्थिति गंभीर देख उसे समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया है।
सिर में मारी गोली
घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि हथियार बंद अज्ञात एक बदमाश घर के पीछे से आया और नाम पूछने के साथ सिर में पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटनासे थोड़ी देर पहले बिजली गुल हुई थी और घटना के कुछ देर बाद ही बिजली आ गई । घटना का कारण आपसी रंजिश,जमीनी विवाद वबिंदटोली हाट की निविदा हो सकता है। थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि घटना काकारण तत्काल कुछ बता पानासंभव नहीं है। जांच चल रही है।
