Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/खेत में गए किसान की करंट लगने से मौत: परिजन बोले-पहले से लटक रहे तार की चपेट में आए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 11, 2024

MADHEPURA/खेत में गए किसान की करंट लगने से मौत: परिजन बोले-पहले से लटक रहे तार की चपेट में आए


मधेपुरा में बुधवार को बिजली करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना भर्राही थाना क्षेत्र के मदनपुर वार्ड संख्या 16 की है। मृतक की पहचान डोमी प्रसाद यादव के बेटे अजय यादव (40) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह अजय यादव अपने खेत की ओर टहलने गया था।

जहां पहले से लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास लोगों ने उसे मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
विभाग से मुआवजा देने की अपील

अस्पताल पहुंचे साहुगढ़-2 पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बढ़ाया। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों से अपील की कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए और विभिन्न जगहों पर जर्जर और पुराने तार को बदला जाए।

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है। मृतक अजय यादव को तीन बेटे हैं। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अजय यादव अकेले कमाने वाला सदस्य था। उनके तीनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

भर्राही थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।