Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/3 लाख 60 हजार लूट मामले का खुलासा:सहरसा में सीसीटीवी को खंगाल मेन लाइनर को पुलिस ने पकड़ा, 4 लुटेरे शामिल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 30, 2024

SAHARSA/3 लाख 60 हजार लूट मामले का खुलासा:सहरसा में सीसीटीवी को खंगाल मेन लाइनर को पुलिस ने पकड़ा, 4 लुटेरे शामिल


सहरसा में 24 सितम्बर को एक सीएसपी संचालक के भाई से अपराधियों द्वारा तीन लाख 60 हजार लूट मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी की है।

सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने सोमवार को बताया कि बीते 24 सितम्बर को सदर थाना के पटुआहा निवासी सीएसपी संचालक मो हारून रशीद ने एफआईआर दर्ज करवाया था कि सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा के पास नारायण मेडिकल व ईंट भट्ठा के बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 3 लाख 60 हजार रुपया लूट कर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया था। जिसके आलोक के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत मेन लाइनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस हिरासत में दुर्गेश कुमार शर्मा ने अपनी इस घटना में संलिप्त स्वीकारी और चार लोग इस घटना में शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।