Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/स्कूल में जमा सीने भर पानी, खेलते दिखे बच्चे:सहरसा में कोशी तटबंध के अंदर घुसा बाढ़ का पानी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 30, 2024

SAHARSA/स्कूल में जमा सीने भर पानी, खेलते दिखे बच्चे:सहरसा में कोशी तटबंध के अंदर घुसा बाढ़ का पानी


नेपाल के कोशी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद नवहट्टा, महिषी प्रखंड में तटबंध के अंदर के दर्जनों गांवों के घर घर में पानी प्रवेश कर गया है। कई घरों को अपने आगोश में ले चुका है। साथ ही साथ स्कूल के परिसर और कमरे में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

इससे स्कूल में पठन पाठन तो बंद हो गया है, लेकिन स्कूल के बच्चे परिसर में लगे हुए पानी में जान जोखिम में डालकर खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं स्कूल प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।

 - Dainik Bhaskar

ताजा मामला महिषी प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय बोहरवा का है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे बच्चे पानी में कूदकर स्नान भी कर रहे हैं और खेल भी रहे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चे हादसा का शिकार भी हो सकते हैं।

 - Dainik Bhaskar

इस मामले को लेकर स्कूल के शिक्षक मोहम्मद कलीम उद्दीन की मानें तो एकाएक इस स्कूल ग्राउंड में ज्यादा मात्रा में पानी प्रवेश कर गया है। अभी स्कूल के कमरे में और कार्यालय में सीने भर पानी भरा हुआ है।

 - Dainik Bhaskar

कहा कि बच्चों को मना कर रहे हैं, पानी है स्कूल में बाहर जाओ। लेकिन बच्चे मानने के लिये तैयार नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बच्चों के अभिभावकों से अपील करता हूं कि अपने अपने बच्चों को घर में रखें। नहीं तो बच्चे हादसे का शिकार भी हो सकता है और डूब भी सकता है।