Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa Crime: CSP संचालक के भाई से लाखों रुपये की लूट, पीड़ित ने शिकायत करने पर पुलिस पिटाई का लगाया आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 26, 2024

Saharsa Crime: CSP संचालक के भाई से लाखों रुपये की लूट, पीड़ित ने शिकायत करने पर पुलिस पिटाई का लगाया आरोप


Saharsa Crime News: बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना इलाके में एक CSP संचालक के भाई से एक बाइक पर सवार 3 अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 3 लाख 60 हजार रुपये लूट लिया है. वहीं, घटना के बाद अपराधियों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया. CCTV में कैद तस्वीर में एक बुलेट पर सवार 3 अपराधी भागते नजर आ रहे हैं.


 
इधर पीड़ित का आरोप है कि वो पुलिस से शिकायत किया तो पुलिस उसको उठाकर ले गयी और उसकी पिटाई कर डाला. फिलहाल पीड़ित सदर अस्पताल में इलाजरत है. वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने पीड़ित के द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
 '​


एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीते कल दिन में CSP संचालक के भाई मो. मोसिफ से अज्ञात अपराधियों द्वारा 3 लाख 60 हजार रुपये लूट लिया गया है. पुलिस के द्वारा आवेदन देने को कहा गया तो CSP संचालक मो. हारून ने कहा कि आवेदन मैं दूंगा. उनके द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन पुलिस द्वारा पीड़ित को आवेदन देने को कहा जा रहा था.

उन्होंने आगे कहा अभी जानकारी मिली है कि वो जो पीड़ित है, वो सदर अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस द्वारा किसी तरह की पढ़ाई नहीं की गई है. सदर अस्पताल में पीड़ित क्यों भर्ती हैं? उसकी जांच कराई जाएगी. फिलहाल 3 लाख 60 हजार रुपये लूट मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है.


सहरसा सदर थाना इलाके में पटुआहा वार्ड - 6 निवासी सीएसपी संचालक मो हारून रसीद के छोटे भाई जख्मी 25 वर्षीय मो मौसीफ ने बताया कि मंगलवार को करीब ढाई बजे शहर के पूरब बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 3 लाख 60 हजार रुपये का निकासी किया और अपने बाईक पर सवार होकर वापस पटुआहा स्थित सीएसपी जा रहा था.