Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/पुलिस ने 5 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 18, 2024

SAHARSA/पुलिस ने 5 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार


सहरसा में पुलिस ने मंगलवार को रात्रि गश्ती के दौरान 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 2 बाइक, 4 मोबाइल बरामद किया है। बुधवार को साइबर डीएसपी ने सदर थाना में प्रेसवार्ता कर कहा कि जिले के बनमा इटहरी थाना के गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी।

प्रियनगर पुल पर बाइक सवार 5 अपराधी हथियार से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों को पकड़ लिया। मामले को लेकर बनमा इटहरी थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार सभी अपराधी। - Dainik Bhaskar
गिरफ्तार सभी अपराधी।

पकड़े गए अपराधियों में एक का नाम निरंजन कुमार पिता लालो मंडल है। वह बनमा इटहरी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। दूसरे अपराधी का नाम सुभाष सादा पिता चंदेश्वरी सादा है। वह भी इसी क्षेत्र का रहने वाला है। तीसरे अपराधी का नाम देवराज पिता शंकर यादव है। वह खगड़िया जिला का रहने वाला है। चौथे अपराधी का नाम साजन कुमार पिता अशोक साहनी है। वह बनमा इटहरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पांचवें अपराधी का नाम प्रदीप कुमार पिता विद्यानंद पासवान है। वह भी बनमा इटहरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।