सहरसा में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। शनिवार को सदर थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।
एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को सौर बाजार थाना क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी वार्ड नं 1 के रहने वाले पप्पू कुमार पिता सुभाष यादव को चाकू से मारकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया था। जिसको लेकर जख्मी के परिजन द्वारा आवेदन दिया गया था। उसी आवेदन के आलोक में सौर बाजार थाना में 488/,24 कांड दर्ज कर लिया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना के मुख्य अभियुक्त विवेक कुमार पिता स्वर्गीय जयप्रकाश यादव ,गौरव कुमार पिता हल्दर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्त सौर बाजार थाना क्षेत्र के चन्दौर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
उन्होंने ये भी बताया की आपसी विवाद में ये दोनों चाकू बाजी कर घटना को अंजाम दिया था। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में सौर बाजार थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार ,और सशस्त्र बल शामिल थे।दोनो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
