Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/तेजाब के टैंक में गिरा मधेपुरा का युवक, मौत:दिल्ली में हादसा, शव पहुंचते ही परिजनों में मातम; कपड़ा फंसने से लपेटे में आया था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 17, 2024

MADHEPURA/तेजाब के टैंक में गिरा मधेपुरा का युवक, मौत:दिल्ली में हादसा, शव पहुंचते ही परिजनों में मातम; कपड़ा फंसने से लपेटे में आया था


मधेपुरा के एक युवक की दिल्ली में पीतल कारखाना में काम करने के दौरान मौत हो गई। युवक का शव सोमवार को गांव पहुंचा। जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दीपक कुमार (26) पुरैनी थाना क्षेत्र की वंशगोपाल पंचायत के बघरा वार्ड-12 का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले पांच साल से दिल्ली में पीतल के बर्तन का कारखाना खोलकर चला रहा था।

शनिवार को कारखाना में काम करने के दौरान अचानक मशीन में दीपक के शरीर में पहना हुआ कपड़ा फंस गया और असंतुलित होकर कारखाना में रखे तेजाब के टैंक में गिर गया। कारखाने के अंदर कार्य कर रहे मजदूर की नजर पड़ी तो उन लोगों ने किसी तरह दीपक को तेजाब के टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तेजाब से दीपक का पूरा शरीर झुलस गया और वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में लोगों ने दीपक को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

-
दिल्ली में रह रहे उनके बड़े पापा राजाराम पंडित को जब घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल पहुंचे। सोमवार को दिल्ली से दीपक के शव को पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा गांव लाया गया। शव पहुंचते ही उसे देखने के लिए लाेगाें की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके परिजनों ने बताया कि सात वर्ष पहले दीपक की शादी हुई थी। उसे एक लड़का और एक लड़की है। मंगलवार को उनके घर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार से उनके परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की।