Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/एसटीएफ ने मधेपुरा के कुख्यात अपराधी सोनू को किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 1, 2024

MADHEPURA/एसटीएफ ने मधेपुरा के कुख्यात अपराधी सोनू को किया गिरफ्तार



एसटीएफ ने मधेपुरा जिले के कुख्यात अपराधी सोनू कुमार को शंकरपुर थाना क्षेत्र से छापेमारी करके शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया है। उसे उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह किसी की हत्या की योजना बना रहा था। उसके खिलाफ जिले के अनेक थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अनेय कई संगीन जुर्म में अनेक मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से मधेपुरा के सिहेश्वर थाना के चिकनी फुलकाहा का रहने वाला है।