Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अभियुक्त को उम्रकैद:5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 20, 2024

MADHEPURA/नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अभियुक्त को उम्रकैद:5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया


मधेपुरा के उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी को 5 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के एडीजे 6 सह पॉस्को कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अभिषेक कुणाल की कोर्ट ने यह सजा सुनाई। इस मामले में कोर्ट ने पीड़िता को 6 लाख मुआवजा भी डालसा की ओर से देने का निर्देश दिया।

पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी विजय कुमार मेहता ने बताया कि वर्ष 2019 में पीड़िता के पिता ने गांव के ही मो. फरीद पर उदाकिशुनगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया कि 19 फरवरी 2019 को 12 बजे दिन में वह बाजार गए थे और उनकी पत्नी बकरी चराने के लिए घर से बाहर गई थी। उनकी बेटी घर में अकेली थी।

घर में अकेला पाकर घटना को दिया अंजाम

इस बीच मो. रियासत के बेटे मो. फरीद उनकी बेटी को अकेले पाकर घर में घुसकर उसके मुंह को बंद करके दुष्कर्म किया। इस दौरान अभियुक्त ने मेरी बेटी के शरीर पर कई जगह दांत भी काट लिया। जिससे मेरी बेटी बेहोश हो गई। जिसके बाद मेरी बेटी को अकेला छोड़कर भाग गया। जब मैं और मेरी पत्नी घर आई तो बेटी ने सारी जानकारी दी।

अभियोजन पक्ष के द्वारा इस मामले में पांच गवाहों का परीक्षण करवाया गया। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने व अंतिम सुनवाई के बाद मो. फरीद को मामले में दोषी पाते हुए उम्रकैद व पांच लाख अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीड़िता को 6 लाख मुआवजा देने की बात भी कही गई है।