Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:खुलासा/प्रेम प्रसंग में मां-बेटी की हुई थी हत्या:सहरसा में महिला के दूसरे अफेयर से नाराज था प्रेमी, भाई के साथ मिल कर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 18, 2024

SAHARSA:खुलासा/प्रेम प्रसंग में मां-बेटी की हुई थी हत्या:सहरसा में महिला के दूसरे अफेयर से नाराज था प्रेमी, भाई के साथ मिल कर मार डाला


सहरसा पुलिस ने हत्या कांड का 6 घंटे के अंदर खुलासा किया है। आज सुबह एक स्कूल में 40 वर्षीय रिंकू देवी और 12 वर्षीय नयना की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया था। दो आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। महिला का दूसरे से अफेयर चल रहा था। इस कारण उसके प्रेमी ने मर्डर कर दिया।

दोनों की पहचान मां और बेटी के रूप में हुई थी। एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ और साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी। हर एक एंगल से काम करना शुरू कर दिया गया था।



चाकू और खून लगा गमछा हुआ था बरामद

घटना स्थल पर पुलिस पहुंची थी। वहां डॉग स्क्वायड टीम और एफएसएल की टीम को भी घटना स्थल पर भेजा गया था। अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा था। इसी क्रम में डॉग स्क्वायड के माध्यम से एक चाकू और एक खून लगा गमछा बरामद किया गया।

- Dainik Bhaskar

प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। जांच के क्रम में ये भी पता चला कि मृतिका के मोबाइल से रात करीब 12:45 बजे एक अज्ञात नंबर पर व्हाट्सअप कॉल आया था। इसके माध्यम से तकरीबन 7 मीनट तक वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की गई। सुबह करीब 3 बजे के आसपास उसी मोबाइल नंबर से व्हाट्सअप कॉल आया था।

महिला का किसी और से हुआ अफेयर

उक्त नंबर के बारे में पता करने पर ये कृष्णा कुमार, पिता पिंटू पौदार का निकला। उसके बाद उक्त युवक को तकनीकी आधार पर संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक कृष्णा कुमार से पूछताछ की गई, तो घटना के कारण के संबंध में बताया कि मृतिका रिंकू देवी से उसका पूर्व से प्रेम प्रसंग था। इधर कुछ दिनों से उक्त महिला का व्यवहार मेरे प्रति बदल गया था। उक्त महिला का किसी और से अफेयर हो गया था।

प्रेम में धोखा मिलने को लेकर कृष्णा कुमार अपने चचेरे भाई राहुल के साथ मिलकर पिछले कुछ दिनों से सबक सिखाने की योजना बना रहा था। बीती रात में महिला से बात कर कृष्णा कुमार ने उसको फुसलाकर मिलने के लिए तैयार किया। मिस कॉल के माध्यम से दोनों मिलने के लिए अपने-अपने घर से निकले और स्कूल पर पहुंचे।

स्कूल के कमरे में हुई मारपीट

मृतिका अपनी बेटी को भी मिलने के लिए साथ लेकर आई थी। कृष्णा और महिला दोनों स्कूल के कमरे में बातचीत कर रही थी और उसकी बेटी नैना कमरे के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बकझक शुरू हुई, तो कृष्णा के साथ आये राहुल भी कमरे में आ गया और मारपीट शुरू हो गई।

कृष्णा कुमार ने गला दबाकर व चाकू से हत्या कर दी। मृतका की बेटी नयना कमरे में पहुंची। उसने मां को बचाने की कोशिश की। लेकिन, वो मानने को तैयार नहीं था। उसकी भी हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।