सहरसा । नगर संवाददाता सदर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में चार चक्का वाहन सहित कोडिन युक्त कफ सिरफ साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह साढ़े नौ बजे सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की बेगहा बाईपास रोड में एक नेकसान कार से दो व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरफ लेकर आ रहा है और उसे किसी कारोबारी को पहुंचाने जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर सदर थाना एवं जिला आसूचना ईकाई की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेगहा बायपास रोड समीप पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर कार पर सवार दोनों युवक कार घुमा कर भागने लगे। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 26 सौ बोतल में कुल 260 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरफ बरामद किया गया एवं दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मधेपुरा जिले के सिहेंश्वर थाना क्षेत्र के मजरहट निवासी दिलवर कुमार और बेलहा घाट निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी और कर्मी, पुअनि बजरंगी कुमार सहित अन्य मौजूद थे।साइबर डीएसपी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।