Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/मुकेश भगत हत्याकांड का सहरसा पुलिस ने किया खुलासा:पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 17, 2024

SAHARSA/मुकेश भगत हत्याकांड का सहरसा पुलिस ने किया खुलासा:पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका



सनातन कुमार/सहरसा

पुलिस ने मात्र दो घण्टे के अंदर मुकेश भगत हत्या कांड का उद्भेदन कर दिया है। हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए दबिया और डंडे बरामद किया है। जिसकी जानकारी शनिवार को सदर थाना में साइबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।


बता दें की आज शनिवार को ही सौरबाजार थानां क्षेत्र के कांप बाजार वार्ड नं 10 में मुकेश भगत नामक व्यक्ति को उसके पड़ोसी जयप्रकाश भगत अपने सहयोगी के साथ मिलकर दबिया और लाठी से मारकर हत्या कर दी थी। जिसका उद्भेदन सहरसा पुलिस मात्र दो घण्टे के अंदर कर दी।

धारदार हथियार से मारकर की हत्या

साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को सौरबाजार थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कांप बाजार में मुकेश भगत का उसके पड़ोसी जयप्रकाश भगत अपने भाइयों के साथ मिलकर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही सौरबाजर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

साथ ही एफ एस एल टीम को बुलाकर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष और तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य अपराध कर्मी जयप्रकाश भगत को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधी मृतक मुकेश भगत का पड़ोसी ही है और पुराने रंजिश के कारण घटना घटित होना प्रतीत होता है। वहीं मृतक मुकेश भगत की लिखित आवेदन पर सौरबाजार थाने में मामला दर्ज कर शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।